Question
उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार रेचन के पर्यायवाची क्या- क्या हो सकते है ?
निर्देश- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उन पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सही उत्तर-विकल्प चुनकर लिखिए। सुख विश्वास से उत्पन्न होता है। सुख जड़ता से भी उत्पन्न होता है। पुराने जमाने के लोग सुखी इसलिए थे कि ईश्वर की सत्ता में उन्हें विश्वास था। उस जमाने के नमूने आज भी हैं, मगर वे महानगरों में कम मिलते हैं। उनका जमघट गाँवों, कस्बों या छोटे-छोटे नगरों में है। इनके बहुत अधिक असंतुष्ट न होने का कारण यह है कि जो चीज़ उनके बस में नहीं है, उसे वे अदृश्य की इच्छा पर छोड़कर निश्चित हो जाते हैं। इसी प्रकार सुखी वे लोग भी होते हैं, जो सच्चे अर्थों में जड़तावादी हैं, क्योंकि उनकी आत्मा पर कठखोदी चिड़िया चोंच नहीं मारा करती, किंतु जो न जड़ता को स्वीकार करता है, न ईश्वर के अस्तित्व को तथा जो पूरे मन से न तो जड़ता का त्याग करता है और न ईश्वर के अस्तित्व का, असली वेदना उसी संदेहवादी मनुष्य की वेदना है। पश्चिम का आधुनिक बोध इसी पीड़ा से ग्रस्त है। वह मनुष्य न तो भैंस की तरह खा-पीकर संतुष्ट रह सकता है न अदृश्य का अवलंब लेकर चिंतामुक्त हो सकता है। इस अभागे मनुष्य के हाथ में न तो लोक रह गया है, न परलोक। लोक इसलिए नहीं कि वह भैंस बनकर जीने को तैयार नहीं है और परलोक इसलिए नहीं कि विज्ञान उसका समर्थन नहीं करता। निदान, संदेहवाद के झटके खाता हुआ यह आदमी दिन-रात व्याकुल रहता है और रह-रहकर आत्महत्या की कल्पना करके अपनी व्याकुलता का रेचन करता रहता है।
More गद्द्यांश Questions
- उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार किसकी कल्पना करके वह व्याकुलता को घटा सकता है ?
- 'सदाचारी' और 'बेईमानी' इन दोनों पदों में क्या समानता है?
- गद्यांश में प्रयुक्त वाक्यांश “वह घटिया नियोजक़ है जो अपने कर्मचारियों के प्रति व्यवहार करते समय न केवल नैतिक कानून का उल्लंघन करता है, बल्कि देश की ...
- निम्नलिखित प्रश्नों में दिये गये पांच विकल्पों में से शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन करे?
- उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार संसार क्या है ?
- उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार पश्चिम का आधुनिक बोध किससे पीड़ित है
- उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार गाँवों में लोग असंतुष्ट नहीं हैं क्योंकि
- 'तब किसी की आत्मा में ईमानदारी की कल फिट कर देता है।' रेखांकित सर्वनाम का भेद बताइए।
- दिए गए अनुच्छेद के अनुसार “ Government has completed ” का हिन्दी अनुवाद क्या होगा ?
- 'अपनाना' क्रिया किस सर्वनाम से बनी है ?
Hey! Ask a query
Please enter email id
The email must be a valid email address.
Please enter Mobile Number
Please enter valid Mobile Number
Please enter your Doubt