Question
इस गद्यांश का मूल कथ्य क्या है ?
(निर्देश ) नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। वैज्ञानिक प्रयोग की सफलता ने मनुष्य की बुद्धि का अपूर्व विकास कर दिया है। द्वितीय महायुद्ध में एटम बम की शक्ति ने कुछ क्षणों में ही जापान की अजेय शक्ति को पराजित कर दिया। इस शक्ति की युद्धकालीन सफलता ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रान्स आदि सभी देशों को ऐसे शस्त्रास्त्रों के निर्माण की प्रेरणा दी की सभी भयंकर और सर्वविनाशकारी शस्त्र बनाने लगे। अब सेना को पराजित करने तथा शत्रु-देश पर पैदल सेना द्वारा आक्रमण करने के लिए शस्त्र-निर्माण के स्थान पर देश के विनाश करने की दिशा में शस्त्रास्त्र बनने लगे है। इन हथियारों का प्रयोग होने पर शत्रु-देशों की अधिकांश जनता और संपत्ति थोड़े समय में ही नष्ट की जा सकेगी। चूँकि ऐसे शस्त्रास्त्र प्रायः सभी स्वतन्त्र देशों के संग्रहालयों में कुछ न कुछ आ गये है, अतः युद्ध की स्थिति में उनका प्रयोग भी अनिवार्य हो जायेगा। अतः दुनिया का सर्वनाश या अधिकांश नाश तो अवश्य ही हो जायेगा। इसलिए निः शस्त्रीकरण की योजनाएँ बन रही हैं। शस्त्रास्त्रों के निर्माण में जो दिशा अपनाई गई, उसी के अनुसार आज इतने उत्रत शस्त्रास्त्र बन गये हैं, जिनके प्रयोग से व्यापक विनाश आसन्न दिखाई पड़ता है। अब भी परीक्षणों की रोकथाम तथा बने शस्त्रों के प्रयोग के रोकने के मार्ग खोजे जा रहे हैं। इन प्रयासों के मूल में एक भयंकर आतंक और विश्व विनाश का भय कार्य कर रहा है।
More गद्द्यांश Questions
- लेखक के अनुसार सार्बजनिक कर्त्तव्यों से दूर रहने वाले मनुष्य को समझा जाता है –
- भारत के कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए किस प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं?
- उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार शरीर का निर्माण कैसे हुआ है ?
- भारतीय सांविधान के किस प्रावधान में निम्नलिखित कथन का उत्लेख है ? संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिन्दी भाषा का प्रसार बढ़ाए उसका विकास करे जिससे वह भारत की...
- देश की सामाजिक समस्या को बढ़ाने वाला है –
- (1) कुछ रसायन उस पीढ़ी को (य) जो उसके सम्पर्क में रहती है या (र) तो प्रभावित नहीं करते (ल) पर उनके प्रभाव आगामी पीढ़ियों को (व) उसके प्रति उद...
- एटम बम की अपार शक्ति का प्रथम अनुभव कैसे हुआ ?
- उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार गाँवों में लोग असंतुष्ट नहीं हैं क्योंकि
- इनमें से किस शब्द मे चंद्र बिन्दु संबंधित अशुद्धि हैं -
- " शोधन-अक्षमता" का सही अंग्रेजी रूप क्या है ?
Relevant for Exams:
Hey! Ask a query
Please enter email id
The email must be a valid email address.
Please enter Mobile Number
Please enter valid Mobile Number
Please enter your Doubt